Diksha Thakur

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -05-Sep-2022

शिक्षक 

सही क्या है, गलत क्या है 
इन सब की पहचान कराता शिक्षक। 

हमारे अंधकार से भरे मस्तिष्क में, 
ज्ञान का दीपक जलाता शिक्षक। 

हर परिस्थिति से लड़ने के लिए, 
हमको सक्षम बनाता शिक्षक। 

जीवन में आगे बढ़ने की,
सही राह दिखाता शिक्षक। 

शिक्षक का हमारे जीवन
में है बहुत बड़ा स्थान।
 
शिक्षक ही कराता है हमें 
झूठ और सच की पहचान। 

मेरा उन सभी शिक्षकों 
को शत-शत प्रणाम। 

जिन्होनें मुझे आरम्भ से अभी तक पढ़ाया, 
और मेरे जीवन को इतना सफल बनाया। 

दीक्षा ठाकुर ✍✍✍✍

नान स्टाप राइटिंग चैलेंज 2022 प्रतियोगिता हेतू 
 

   19
8 Comments

Bahut khoob 🙏💐

Reply

Ajay Tiwari

06-Sep-2022 05:50 PM

Nice

Reply

Abhinav ji

06-Sep-2022 07:03 AM

Very nice👍

Reply